गैंगरेप के बाद महिला के गुप्तांग में भुजाली घोंप कर हत्या

 

धनबाद। धनसार थाना क्षेत्र के अनुग्रह नगर में एक खंडहरनुमा घर में देर रात गैंगरेप के बाद महिला के गुप्तांग में भुजाली घोंप कर हत्या कर दी गई। आशंका है कि लगभग आधा दर्जन दुष्कर्मियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। महिला के कपड़े फटे हुए थे। शरीर के कई हिस्सों और गुप्तांग में गहरे जख्म के निशान थे। महिला का घर महावीर नगर में है। धनसार थाना की पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि देश की कोयला राजधानी धनबाद में शहर से लेकर गांव तक रोजाना अपराधिक घटनाएं हो रही है और पुलिस वसूली में व्यस्त है। आम जनता की जानमाल की सुरक्षा से पुलिस को कोई लेना-देना नहीं रह गया है। आम जनता को परेशान करना और अपराधियों को संरक्षण देना पुलिस का काम रह गया है। महिला तीन दिनों से लापता थी। महिला की जहां हत्या हुई थी, वहां आसपास में अवैध शराब बिक्री का कारोबार होता है। महिला भी शराब पीती थी। महिला घर-घर जाकर काम करती थी और अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। पुलिस का मानना है कि नशेड़ियों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने